रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आज जिले के विभिन्न केंद्रों पर किए जा रहे गेहूं उपार्जन कार्य का कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने मो. बड़ोदिया में मार्केटिंग सोसायटी, दुधाना सोसायटी (मंडी), ग्राम मदाना में ईलाही वेयर हाउस एवं किलोदा में मालवा बीज वेयर हाउस उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर सुश्री बाफना ने उपार्जन केंद्रों पर किसानो से क्रय किये जा रहे गेहूँ की गुणवत्ता, गेहूं के वारदानो पर शासन निर्देशानुसार स्टेंसिल छपाई एवं धागे/टेग, छलना, पंखा, बैनर, कृषको के बैठने, पेयजल आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
साथ ही उन्होंने अपने समक्ष तोले गये गेहूं के बोरे के वजन की मात्रा चेक की। साथ ही उन्होंने संबंधितों को निर्धारित मापदण्ड अनुसार गेहूं मात्रा की तुलाई करने एवं पर्याप्त मात्रा में बारदानों की व्यवस्था रखने तथा प्रात: 8.00 बजे से उपार्जन केन्द्र खोलने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन उपार्जन केन्द्रों पर छलने की व्यवस्था नहीं की गई हैं वहां अनिवार्य रूप से छलने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर सुश्री बाफना ने मध्यप्रदेश सिविल सप्लाई कार्पोरेशन लिमिटेड जिला प्रबंधक श्री सीएल मुंगड़ को निर्देश दिये कि एसी नोट जारी कर टीसी जारी करें,
ताकि किसानों को शीघ्र भुगतान हो जाये।कलेक्टर सुश्री बाफना ने बहुउद्देशी योजना अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित सलसलाई में स्थापित कल्याणी जीविका संगठन बेहरावल जोड़ कालापीपल एनआरएलएम द्वारा निर्मित गौरी पशु आहार सेंटर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले व गुलाना सुश्री नेहा गंगारे, उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता, किसान संघ के जिला अध्यक्ष श्री सवाई सिंह सिसोदिया, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री कोमल डहाके, सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भी उपस्थित थे।




