, ,

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

बिना रॉयल्टी व ओवरलोड परिवहन पर सख्ती, दोनों ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट भी नहीं। दतिया। 16 अप्रैल।कलेक्टर दतिया स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए। जांच…

1 minute

Read Time

बिना रॉयल्टी व ओवरलोड परिवहन पर सख्ती, दोनों ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट भी नहीं।

दतिया। 16 अप्रैल।कलेक्टर दतिया स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए।

जांच के दौरान एक ट्रैक्टर ओवरलोड पाया गया, जबकि दूसरा बिना रॉयल्टी के रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया। दोनों ट्रैक्टर स्वराज ट्रैक्टर कंपनी के बताए गए हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों ही ट्रैक्टरों पर रजिस्ट्रेशन क्रमांक अंकित नहीं था, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

जब्त किए गए ट्रैक्टरों को थाना डीपार में सुरक्षित रखा गया है। प्रकरण में खनिज विभाग के साथ-साथ परिवहन विभाग को भी वैधानिक कार्रवाई हेतु भेजा जा रहा है।

कार्रवाई में शामिल अधिकारीइस संयुक्त कार्रवाई में एसडीएम अशोक अवस्थी, एसडीओपी अजय चांनना, खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया, तहसीलदार राजेंद्र सिंह, मनोज दिवाकर, खनिज निरीक्षक संजय धाकड़, थाना प्रभारी डीपार यादवेंद्र गुर्जर सहित पटवारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

प्रशासन का संदेशप्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed