, ,

सेवड़ा कॉलेज में अव्यवस्थाओं के खिलाफ एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन, प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप

दतिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला दतिया द्वारा सेवड़ा स्थित शासकीय गोविंद महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में गुरुवार को व्यापक आंदोलन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे परिषद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रभारी प्राचार्य मनोज व्यास के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।…

2 minutes

Read Time

दतिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला दतिया द्वारा सेवड़ा स्थित शासकीय गोविंद महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में गुरुवार को व्यापक आंदोलन किया गया।

बड़ी संख्या में पहुंचे परिषद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रभारी प्राचार्य मनोज व्यास के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

एबीवीपी के जिलासंयोजक ध्रुव नीखरा ने प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि महाविद्यालय का संचालन पूरी तरह मनमाने ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राचार्य द्वारा स्वयं यह कहा जाता है कि “मैंने ऊपर से नीचे तक सबको सेट कर रखा है, मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता,” जिससे कॉलेज का वातावरण प्रभावित हो रहा है और प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

परिषद ने यह भी आरोप लगाया कि सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी का नियमानुसार समय सीमा में जवाब नहीं दिया गया। एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई, जो कि प्रशासनिक लापरवाही और नियमों की अनदेखी को दर्शाता है।

इसके अलावा, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में कार्यरत अतिथि विद्वानों के साथ भी अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिक्षण कार्य के लिए नियुक्त अतिथि विद्वानों से अन्य गैर-शैक्षणिक कार्य कराए जा रहे हैं।

विशेष रूप से अतिथि विद्वान दिनेश दोहरे से बाबू के रूप में कार्य कराने का मामला सामने आया है, जिसे परिषद ने शिक्षण व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बताया।विद्यार्थियों के साथ भी अनुचित व्यवहार की शिकायतें सामने आई हैं। परिषद के अनुसार, यदि कोई छात्र महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर आवाज उठाता है, तो उसे परीक्षा में फेल करने की धमकी दी जाती है।

इससे छात्रों में भय और असंतोष का माहौल बन रहा है। एबीवीपी ने कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि छात्रों को आवश्यक शैक्षणिक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।इन सभी मुद्दों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने दतिया की नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य जयश्री त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपते हुए प्रभारी प्राचार्य मनोज व्यास को तत्काल दायित्व से मुक्त करने तथा अतिथि विद्वान दिनेश दोहरे का स्थानांतरण करने की मांग की है।

साथ ही, महाविद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार लाने हेतु ठोस कदम उठाने की भी मांग की गई,परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

इस दौरान विभाग संयोजक अभिषेक गुर्जर, जिला एसएफडी संयोजक चिराग गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, छोटू कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, सूरज कुशवाहा, प्रकृति दीक्षित, वंशका श्रीवास्तव, नैन्सी सेन, भूमि रावत, सजल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed