अपराध (क्राइम ) मध्यप्रदेश

कांबिंग गश्त के दौरान दतिया पुलिस की प्रभावी कार्यवाही11 स्थाई वारंटी गिरफ्तार और 94 गिरफ्तारी वारंट कराए तामील

मध्य रात्रि में गुंडे, बदमाशों की सरप्राइज चेकिंग की गई।

दतिया। पुलिस द्वारा दिनांक 16–17/04/2026 की मध्य रात्रि में जिले भर में सघन कॉम्बिंग गश्त के दौरान प्रभावी कार्यवाही की गई। इस दौरान लंबे समय से फरार 11 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया एवं 94 गिरफ्तारी वारंटों की तामील कराई गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्ग दर्शन में की गई। जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल के साथ शहर एवं देहात क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त की गई।

कॉम्बिंग गश्त से पूर्व अनुभागवार पुलिस बल को विभिन्न स्थानों पर एकत्रित कर आवश्यक ब्रीफिंग दी गई, तत्पश्चात टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना किया गया।

गश्त के दौरान स्थायी एवं फरार वारंटियों की धरपकड़ के साथ-साथ गुंडे, बदमाश एवं असामाजिक तत्वों की निगरानी की गई।कॉम्बिंग गश्त के दौरान की गई प्रमुख कार्रवाई:- 11 स्थायी वारंटी गिरफ्तार- 94 गिरफ्तारी वारंट तामील- 73 हिस्ट्रीशीटर बदमाश चेक किए गए- 146 गुंडों की चेकिंग की गई।

रात्रि 12 बजे से जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त प्रारंभ की गई। इस दौरान होटल, ढाबों एवं एटीएम की सघन चेकिंग की गई तथा संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ एवं वाहनों की जांच की गई।

गश्त के दौरान 200 से अधिक हिस्ट्रीशीटर एवं गुंडा तत्वों की चेकिंग कर उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने के सख्त निर्देश दिए गए।

About The Author