प्रशासन मध्यप्रदेश

राजगढ़। क्षीर धारा ग्राम योजना एवं सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक आयोजित

राजगढ़ 18 अप्रैल, 2026 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग में संचालित क्षीर धारा ग्राम योजना एवं सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आधारभूत सर्वेक्षण कार्य को सात दिवस में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

साथ ही जिनके द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया उन्हें नोटिस जारी कर सात दिवस में पूर्ण करने हेतु सख़्त निर्देशित किया।

बैठक में बिना अनुमति के अनुपस्थित कर्मचारी एवं अधिकारी को नोटिस जारी कर एक दिवस का वेतन काटने के के निर्देश दिए। साथ ही निराश्रित पशुओं को गोशाला में भेजने हेतु कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने भी निर्देश दिए एवं प्रत्येक विकासखंड में एक गोशाला को आदर्श गोशाला बनाने हेतु चयन कर कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

सीएम हेल्पलाइन में शत प्रतिशत निराकरण कर सभी शिकायत बंद करने हेतु उपसंचालक पशुपालन विभाग को निर्देश दिए।

About The Author