, , ,

अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में समाजसेवी नरेश व्यास ने की निर्धन बालिकाओं के उच्च शिक्षा हेतु 51000 की घोषणा

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा:- 14 अप्रैल को आयोजित भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आए समाजसेवी नरेश व्यास ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी समाज के विकास की गति महिला शिक्षा से ही तय होती है। साथ ही उन्होंने घोषणा…

1 minute

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा:- 14 अप्रैल को आयोजित भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आए समाजसेवी नरेश व्यास ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी समाज के विकास की गति महिला शिक्षा से ही तय होती है।

साथ ही उन्होंने घोषणा की की शाहपुरा और फुलिया ब्लॉक में यदि कोई वंचित समाज की प्रतिभावान गरीब बालिका जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, ऐसी बालिका की उच्च शिक्षा हेतु 51000 ₹ सहयोग राशि के रूप में देने की घोषणा की, उन्होंने कहा की बालिकाओं को उच्च अध्यन मे आर्थिक रुप से बाधा नही आनी चाहिए।

जिसका अम्बेडकर विचार मंच संस्थान ने गर्म जोशी से समाजसेवी नरेश व्यास का इस पहल पर स्वागत किया तथा उनके विचारों को सामाजिक समरसता की भावना से प्रेरित बताया।

अंबेडकर विचार मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र घुसर ने बताया कि भीमराव अंबेडकर विचार मंच संस्थान शाहपुरा, समाज के बालिक-बालिकाओं की शिक्षा को और अधिक प्रभावशाली व उन्नत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, तथा जिसमे नरेश व्यास जैसे भामाशाह हमारे इस प्रयास को निश्चित रूप से और अधिक सफल बनाने में सहयोग प्रदान करते करेंगे इस अवसर पर कार्यक्रम में सभी अंबेडकरवादी वह गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed