मध्यप्रदेश समाज

अक्षय तृतीया पर 31 हज़ार दीपों से जगमग होगा पीतांबरा मंदिर।

दतिया। अक्षय तृतीया पर 31 हजार दीपों की रोशनी से जगमगाएगा श्री पीताम्बरा पीठ और मंदिर परिसर में स्थित हरिद्रा सरोवर। सोमवार को शाम 7 बजे श्री पीतांबरा पीठ मंदिर का नजारा पूरी तरह से दूधिया रोशनी से जगमग होगा।

31 हजार दीपों से जगमग हरिद्रा सरोवर सभी देवी भक्तों को आकर्षित करेगा। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी मिलेगा एक दीप माई के नाम प्रज्जवलित करने का अवसर।

पिछले 5 वर्षो से चली आ रही एक दीप माई के नाम प्रज्जवलित करने की यह अनोखी परंपरा। आयोजक डॉ. राजू त्यागी ने माताओं, बहनों और भक्तों से शाम 7 बजे की एक दीप माई के नाम प्रज्जवलित करने की अपील की है । 2 कुंटल तेल, 31 हजार बातियां और 10 किलों शुद्ध धी का इस्तेमाल इन दीपों में होगा।

About The Author