, ,

सिंगरौली डकैती के बाद दतिया में हाई अलर्ट: बैंकों की सुरक्षा जांच तेज, पुलिस ने परखे अलार्म–CCTV सिस्टम।

दतिया। सिंगरौली में महाराष्ट्र बैंक में हुई डकैती की वारदात के बाद दतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। जिले में किसी भी संभावित आपराधिक घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बैंक सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को कोतवाली थाना प्रभारी…

2 minutes

Read Time

दतिया। सिंगरौली में महाराष्ट्र बैंक में हुई डकैती की वारदात के बाद दतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। जिले में किसी भी संभावित आपराधिक घटना को रोकने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा बैंक सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

शनिवार को कोतवाली थाना प्रभारी (टीआई) धीरेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख बैंकों—एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने बैंक सुरक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की बारीकी से जांच की। विशेष रूप से इमरजेंसी अलार्म सिस्टम की कार्यक्षमता, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, रिकॉर्डिंग की गुणवत्ता एवं कवरेज, साथ ही बैंक में तैनात सुरक्षा गार्डों की सतर्कता और उनके हथियारों की स्थिति को परखा गया।

पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि किसी आपात स्थिति में अलार्म सिस्टम तुरंत सक्रिय हो और उसकी सूचना संबंधित थाने तक समय पर पहुंचे, टीआई धीरेन्द्र मिश्रा ने बैंक प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि बैंक परिसर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।

इसके साथ ही उन्होंने गार्डों को निर्देशित किया कि बिना उचित जांच के किसी भी व्यक्ति को बैंक के अंदर प्रवेश न दिया जाए।इसी क्रम में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में भी थाना प्रभारी वैभव गुप्ता के नेतृत्व में बैंक शाखाओं का निरीक्षण किया गया। यहां पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को 24 घंटे चालू रखने, उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने और रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।

साथ ही सुरक्षा गार्डों को संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी तलाशी लेने के बाद ही बैंक में प्रवेश देने के लिए कहा गया। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देश पर यह विशेष अभियान जिलेभर में चलाया जा रहा है। दतिया सहित सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा बैंक शाखाओं में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दतिया पुलिस समय-समय पर बैंको का निरीक्षण करती रहती है, लेकिन हाल ही में हुई डकैती की घटना को देखते हुए यह विशेष सतर्कता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह मजबूत बनी रहे।फिलहाल निरीक्षण के दौरान अधिकांश बैंकों में सुरक्षा इंतजाम संतोषजनक पाए गए हैं, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आगामी दिनों में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि आमजन की सुरक्षा और बैंकिंग व्यवस्था पर भरोसा कायम रखा जा सके।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed