श्रद्धालुओं ने अक्षय तृतीया के दिन 31 हज़ार दीपों का दान

IMG-20260420-WA0007

मध्य प्रदेश के दतिया में आज अक्षय तृतीया के दिन विश्व प्रसिद्ध देवी तांत्रिक शक्तिपीठ मां पीतांबरा मंदिर एवं हरिद्रा सरोवर तकरीबन 31 हज़ार दीपों के प्रज्वलित होने से जगमगा उठा।

देवी भक्तों और श्रद्धालुओं ने अक्षय तृतीया के दिन 31 हज़ार दीपों का दान किया।

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने सपत्नीक देवी श्रीपीतांबरा मंदिर पहुंचकर दीपदान किया। दीपदान करने की यह परंपरा लंबे समय से जारी है।

About The Author