, ,

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त बैठक में कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश

हर 15 दिन में बैठक आयोजित कर समीक्षा के आदेश। दतिया। 23 अप्रैल 2026/ कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में आज गुरूवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़…

1 minute

Read Time

हर 15 दिन में बैठक आयोजित कर समीक्षा के आदेश।

दतिया। 23 अप्रैल 2026/ कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में आज गुरूवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के प्रारंभ में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के प्रावधानों पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को विभिन्न धाराओं की विस्तृत जानकारी दी गई

तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया।कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने इस्तगासा फाइनल बाउंड ओवर प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही बीएनएस की धारा 123.135, 170 के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों की स्थिति का आकलन किया गया।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं एसडीओपी को निर्देशित किया कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रत्येक 15 दिवस में नियमित बैठकें आयोजित की जाएं। उन्होंने कहा कि अंतिम बंधपत्रों की समय पर प्रस्तुति सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यकतानुसार जिला बदर की कार्रवाई भी की जाए।

बैठक में शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरणए भूमि विवादों के निराकरण एवं अन्य संवेदनशील मामलों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें जिससे जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

बैठक के दौरान अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed