, ,

रबी विपणन मौसम 2026-27ः समर्थन मूल्य पर गेहूं भंडारण हेतु 30 हजार मीट्रिक टन क्षमता के सायलो बैग का शुभारंभ

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 23 अप्रैल/रबी विपणन मौसम 2026-27 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं के सुरक्षित भंडारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए तहसील बड़ौद के ग्राम कंकडेल में 30,000 मीट्रिक टन क्षमता के नवनिर्मित सायलो बैग का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ विधायक श्री मधु गेहलोत और कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा…

1 minute

Read Time

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 23 अप्रैल/रबी विपणन मौसम 2026-27 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं के सुरक्षित भंडारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए तहसील बड़ौद के ग्राम कंकडेल में 30,000 मीट्रिक टन क्षमता के नवनिर्मित सायलो बैग का शुभारंभ किया गया।

शुभारंभ विधायक श्री मधु गेहलोत और कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सायलो बैग प्रबंधक द्वारा बताया गया कि इस भंडारण व्यवस्था में प्रतिदिन लगभग 400 ट्रालियों के गेहूं की तुलाई की क्षमता उपलब्ध है।

विधायक श्री गेहलोत ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे जिले में भंडारण क्षमता बढ़ेगी तथा उपार्जन व्यवस्था सुदृढ़ होगी।कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने कहा कि सायलो बैग जैसी आधुनिक भंडारण प्रणाली से गेहूं का सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित होगा, जिससे गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलेगी और भंडारण हानि को भी कम किया जा सकेगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपार्जन कार्य को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सायलो बैग का अवलोकन कर इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर श्री गोविन्द सिंह बरखेडी, श्री विक्रम सिंह, श्री सूरज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री मनोहरलाल मालवीय, जिला प्रबंधक एमपीडब्ल्यूएलसी श्री दुर्गेश जाट, तहसीलदार बड़ौद श्री रामकृष्ण अहिरवार, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री एन.एस. मुवेल (अनुभाग आगर-बड़ौद) एवं सायलो बैग प्रबंधक श्री पवन धीर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed