राजगढ़ 24 अप्रैल, 2026
राजगढ़ जिले अंतर्गत आजीविका मिशन कार्यालय व प्रशासन के सहयोग से एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती का आयोजन 25 अप्रैल से 22 मई, 2026 तक किया जाएगा। जिसमें वेतन 18 हजार रूपये से 27 हजार रूपये, 10वीं व 12वीं पास, ग्रेजुएट 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी हो शामिल सकेंगे।
साथ ही एनसीसी (B&C) को विशेष छूट रहेगी। साथ ही 2 हजार सुरक्षा गार्ड, 150 सुरक्षा सुपरवाइजर सीआईटी/डीएच 500 का चयन किया जाएगा।
जिसकी जानकारी एसआईएस लिमिटेड भर्ती के कमांडेंट अधिकारी श्री लक्ष्मी नारायण मोबाईल नंबर 7667769617 – 6261533651 द्वारा दी जाएगी।
विशेष भर्ती अभियान के तहत सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर, सीआईटी, डीएच, जीटीओ के पद पर गरीब शिक्षित और बेरोजगार युवाओं को भविष्य निर्माण का मौका दिया जाएगा। इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी को मैट्रिक का मार्कशीट आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक हैं।
चयन में दौरान शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास के साथ ही ऊंचाई कम से कम 167.5 सेंटीमीटर 56 से 90 किलोग्राम वजन होना अनिवार्य है। चयनित होने के बाद चयनित अभ्यर्थी को कंपनी के फॉर्म पर 350 रुपए आवेदन जमा करना होगा।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के उपरांत दिए गए दिनांक पर प्रशिक्षण हेतु एसआईएस रीजनल ट्रेंनिंग सेंटर सिंगरौली में पहुंचना होगा। जहां प्रशिक्षण कुल 30 दिवस का रहेगा।
परीक्षण केंद्र पर रहने खाने की व्यवस्था कंपनी के द्वारा प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त परीक्षण के दौरान एवं नौकरी के दौरान पहनने के लिए आवश्यक यूनिफॉर्म भी प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण के उपरांत सभी को कंपनी के आवश्यकता के अनुसार ऑल इंडिया पोस्टिंग किया जाएगा। पोस्टिंग देश में ज्यादातर भारत सरकार और राज्य सरकार के उपक्रमों की सुरक्षा में किया जाएगा।
जैसे पुरातत्व विभाग, लाल किला, कुतुब मीनार, मेट्रो गेल इंडिया लिमिटेड इंडियन, ऑल इंडिया मेडिकल हॉस्पिटल, बड़ी-बड़ी कंपनी, दूरसंचार विभाग आदि शामिल है।
पोस्टिंग होने के बाद वेतन के साथ अन्य सुविधा अभ्यार्थी को पोस्टिंग उपरांत सुरक्षा गार्ड को 18 हजार रूपये व 22 हजार रूपये, सुपरवाइजर 20 हजार रूपये से 27 हजार रूपये तक वेतन दिया जाएगा।
जो महीने के 10 तारीख तक उनके बैंक खाते में दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें पीएफ, ईएसआईसी मेडिकल, रिटायरमेंट, पेंशन, बोनस एवं आकस्मिक दुर्घटना होने पर 25 लाख रूपये की राशि एवं सालाना वेतन वृद्धि एवं दो बच्चों का आईपीएस स्कूल देहरादून में पढ़ने की सुविधा कुछ खास मौके पर ऋण की सुविधा जैसे शादी घर बनाने एवं अन्य कार्यों के लिए प्रदान की जाती है एवं सर्विस लेन 65 वर्ष की अवधि तक नौकरी प्रदान किया जाता है।
साथ भर्ती केम्प का आयोजन आजीविका भवन न्यू तहसील परिसर ब्यावरा में 25 अप्रैल, 2026, ग्राम पंचायत कालीपीठ में 26 अप्रैल को, ग्राम पंचायत करनवास में 2826 अप्रैल को, जनपद पंचायत खिलचीपुर में 2926 अप्रैल को, ग्राम पंचायत चाटूखेड़ा में 02 मई को, ग्राम पंचायत पीपल्याकुल्मी में 05 मई को, जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ में 06 मई को, ग्राम पंचायत घोघटपुर में 07 मई को, जनपद पंचायत सारंगपुर में 08 मई को,
संकुल स्तरीय कार्यालय पुरानी अस्पताल सुठालिया में 09 मई को, जनपद पंचायत जीरापुर में 13 मई को, ग्राम पंचायत पीपल्यारसोड़ा में 14 मई को, जनपद पंचायत राजगढ़ में 15 मई को, ग्राम पंचायत नाटाराम में 19 मई को, ग्राम पंचायत संडावता में 20 मई को, ग्राम पंचायत उदनखेड़ी में 21 मई को तथा ग्राम पंचायत भोजपुर में 22 मई, 2026 को आयोजित किया जाएगा।




