, ,

राजगढ़। कलेक्टर डॉ. मिश्रा की अध्यक्षता में जिला उपार्जन समिति की बैठक संपन्न

राजगढ़ 24 अप्रैल, 2026 कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपार्जन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्‍होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देशित किया…

1 minute

Read Time

राजगढ़ 24 अप्रैल, 2026

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपार्जन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही उन्‍होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देशित किया कि उपार्जित फसलों का परिवहन कार्य तेजी से सुनिश्चित किया जाए। जहां आवश्यकता हो, वहां परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए टोल/वाहनों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि उपार्जन कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सभी अधिकारी प्राथमिकता से सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सैटेलाइट इमेज के सत्यापन संबंधी कार्यों की भी समीक्षा करते हुए सभी अनुविभागीय अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही जिला उपार्जन समिति के सभी सदस्यों को निर्देशित किया कि उपार्जन अवधि के दौरान सभी अधिकारी सक्रिय रूप से फील्ड में उपस्थित रहकर उपार्जन केन्द्रों की सतत मॉनिटरिंग करें, जिससे व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।

बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के अन्य राजस्व अधिकारी एवं जिला उपार्जन समिति के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed