, ,

AI बेस्ड वीडियो कैमरों पर हुया कार्यशाला का आयोजन

सोनी कारपोरेशन जापान के बैनर तले हुआ छात्रों का प्रशिक्षण छात्रों ने सीखा AI बेस्ड वीडियो कैमरे के कौशल फ़ोकसिंग के लिए है AI वीडियो कैमरा कंटेंट पर हो कमांड भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में सोनी कॉरपोरेशन जापान के सहयोग से एमसीयू दर्शन स्टूडियो विभाग एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के संयुक्त…

2 minutes

Read Time

सोनी कारपोरेशन जापान के बैनर तले हुआ छात्रों का प्रशिक्षण

छात्रों ने सीखा AI बेस्ड वीडियो कैमरे के कौशल फ़ोकसिंग के लिए है

AI वीडियो कैमरा कंटेंट पर हो कमांड

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में सोनी कॉरपोरेशन जापान के सहयोग से एमसीयू दर्शन स्टूडियो विभाग एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छात्रों को उच्च प्रसारण गुणवत्ता वाले वीडियो कैमरों का प्रशिक्षण दिया गया।

यह प्रशिक्षण सोनी कॉरपोरेशन जापान के भारत में अधिकृत विक्रेता ‘टेलराड’ अहमदाबाद/ दिल्ली से आए तकनीकी विशेषज्ञों के द्वारा दिया गया।

तकनीकी अधिकारी सोनी कॉरपोरेशन दिल्ली से आए अप्पाला नायडू ने तक्षशिला भवन में स्थित विवेकानंद सभागार में छात्रों को उच्च प्रसारण गुणवत्ता वाले एआई वीडियो कैमरों का प्रशिक्षण सजीव डेमो माध्यम से दिया ।

तत्पश्चात उन्होंने कैमरों की बेस्ट क्वालिटी और आपरेशन टूल्स को समझाने के लिए छात्रों को प्रायोगिक कार्य भी करवाया । SONY PXW-Z200 और PXW-Z300 पर छात्रों को प्रैक्टिस करवायी गई ।

यह दोनों मॉडल AI अपडेटेड है। जिसमें हुयमन ऑब्जेक्ट फोकसिंग आधारित युनिक सिस्टम है। जिसके बारे में, श्री नायडू ने विस्तार से बताया।यह सब्जेक्ट फेस के साथ-साथ ह्यूमन बोन को भी फोकस करता है ।

इस कार्यशाला में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग, जनसंचार विभाग, पत्रकारिता विभाग, डिजिटल पत्रकारिता, न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी, मीडिया बिजनेस प्रबंधन एवं फिल्म अध्ययन विभाग के विद्यार्थियों ने रुचि के साथ सहभागिता की। कार्यशाला में सोनी कंपनी मध्यप्रदेश के शैलेंद्र छीरा भी उपस्थित रहे।

एमसीयू दर्शन स्टूडियो विभाग के प्रभारी प्रो. डॉ संजीव गुप्ता ने कहा कि भविष्य में AI और प्रसारण तकनीक के समन्वय की उपयोगिता बढ़ रही है। अतः छात्रों को इसके साथ तालमेल बिठाकर इंडस्ट्री के लिए तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने छात्रों को AI अपडेटेड तकनीकी प्रसारण उपकरणों पर दक्ष होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ) मोनिका वर्मा , संचार शोध विभाग के एचओडी प्रो.(डा) चैतन्य प्रकाश अग्रवाल, सहायक प्राध्यापक राहुल खड़िया, प्रोड्यूसर बापू बाघ , अतिथि शिक्षक अतुल शर्मा,

डॉ अरुण पाटिलकर, डॉ अरुण कुमार शर्मा, डॉ मधुरिमा शर्मा, डॉ ज्योति शरण सक्सेना, कौशल सोनी, सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी की मंशानुरूप विद्यार्थियों को ‘क्लासरूम से न्यूज़रूम’ की और दक्ष करने की दिशा में, इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन विश्वविद्यालय में निरंतर किया जा रहा है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed