देश-विदेश प्रशासन मध्यप्रदेश शिक्षा समाज

“प्रशासन गांव की ओर” कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा आज ग्राम बीकर पहुंचे

प्रशासन गांव की ओर ग्राम बीकर में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की चौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

“प्रशासन गांव की ओर” कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा आज ग्राम बीकर पहुंचे, जहां आयोजित ग्राम चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि प्रशासन स्वयं गांव तक पहुंचे और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करे। चौपाल के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, मूलभूत सुविधाओं तथा स्थानीय आवश्यकताओं की जानकारी ली।

ग्राम भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने पूरे गांव का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, विद्यालय और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ग्राम स्थित मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन किए उन्होंने गांव में संचालित छोटे व्यवसायों, दुकानदारों से भी संवाद कर उनके कार्य-व्यवसाय और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने ग्राम में साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए अपनी समस्याएं साझा कीं और समाधान की अपेक्षा जताई।

About The Author