जिला दतिया में आबकारी विभाग द्वारा जहरीली शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही

IMG-20260914-WA0011

जिला सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद कलेक्टर महोदय दतिया स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक मयूर खण्‍डेलवाल एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संदीप शर्मा* के निर्देशानुसार आज दिनांक 11.09.2026 को दतिया में जहरीली शराब के विरुद्ध कार्यवाही हेतु प्रभारी जिला

आबकारी अधिकारी मनीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अनिरुद्ध खानवलकर के नेतृत्व में वृत्त दतिया-अ क्षेत्रअंतर्गत सानौर कंजरडेरा थाना जिगना पर वृत्‍त प्रभारी दतिया-अ ध्‍वनी भदौरिया द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध दबिश कार्यवाही में मौके पर 04 ड्रम में लगभग 800 लीटर गुड़ लाहन सैपल लेकर नष्ट किये गये एवं 18 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त कर मध्य प्रदेश

आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34(1)F के अंतर्गत 01 प्रकरण एवं धारा 34(1)ए, 49-क के अंतर्गत 01 प्रकरण इस प्रकार कुल 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। उक्त प्रकरणों में जब्त/नष्ट मदिरा एवं सामान की अनुमानित मूल्य 1,26,400/- रूपये है। उक्त अभियान सतत् रूप से जिले में जारी रहेगा।उक्त कार्यवाही मे आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी अनिरुद्ध खानवलकर,वृत्‍त

प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक ध्‍वनी भदौरिया, आबकारी उपनिरीक्षक मनोज दिनकर, आबकारी मुख्‍य आरक्षक विकास पाठक एवं आबकारी बल। पुलिस विभाग से थाना प्रभारी जिगना राजीव बिरथरे हमराह फोर्स पुलिस लाइन बल एवं थाना जिगना बल, वाहन चालकों का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author