, ,

पी जी कॉलेज दतिया की एम. ए. हिंदी की छात्रा को किया गया सम्मानित।

दतिया। स्वामी विवेवकानंद की जयंती के अवसर पर भारतीय शिक्षण मंडल मध्यभारत प्रांत द्वारा आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता समकालीन समय में स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता पर पी जी कॉलेज दतिया स्नातकोत्तर हिंदी प्रथम बर्ष की छात्रा इलमा बानो ने मध्य भारत प्रांत में चयनित होकर पी जी कॉलेज दतिया का नाम रोशन किया…

1 minute

Read Time

दतिया। स्वामी विवेवकानंद की जयंती के अवसर पर भारतीय शिक्षण मंडल मध्यभारत प्रांत द्वारा आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता समकालीन समय में स्वामी विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता पर पी जी कॉलेज दतिया स्नातकोत्तर हिंदी प्रथम बर्ष की छात्रा इलमा बानो ने मध्य भारत प्रांत में चयनित होकर पी जी कॉलेज दतिया का नाम रोशन किया है।

इस निबंध लेखन प्रतियोगिता मे मध्यभारत के विभिन्न महाविद्यालय विश्वविद्यालय के 21 से 40 आयुवर्ग के विधार्थी, शोध छात्र और शिक्षकों ने सहभागिता की थी।इस उपलब्धि पर भारतीय शिक्षण मण्डल के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के गालव सभागार में जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ राजकुमार आचार्य, भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री पंकज नाफडे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाह विजय दीक्षित एवं भारतीय शिक्षण मंडल मध्यभारत प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ शिवकुमार शर्मा ने इलमा बानो को सम्मानित किया।

छात्रा ने बताया कि उसकी इस उपलब्धि में हिंदी विभाग के डॉ राहुल श्रीवास्तव, डॉ प्रकाशचंद्र सुमन एवं डॉ एम चंद्रशेखर का विशेष सहयोग एवं योगदान है। उनके मार्गदर्शन से ही यह सब संभव हुआ है।

छात्रा की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जयश्री त्रिवेदी, हिंदी विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ प्रतिभा पांडे, परीक्षा नियंत्रक डॉ शिवसिंह तथा समस्त महाविद्यालय परिवार ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed