, ,

राजगढ़ कलेक्टर डॉ. मिश्रा की अध्यक्षता में जिला उपार्जन समिति की बैठक संपन्न

राजगढ़ 30 अप्रैल, 2026 कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपार्जन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देशित किया कि सभी उपार्जन केंद्रों…

1 minute

Read Time

राजगढ़ 30 अप्रैल, 2026

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उपार्जन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपार्जन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देशित किया कि सभी उपार्जन केंद्रों पर परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा प्रतिदिन 1400 क्विंटल अनाज का परिवहन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिन केंद्रों पर टीसी (ट्रांसपोर्ट चालान) लंबित हैं, उनका निराकरण एक से दो दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए।

बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी उपार्जन समितियों को निर्देश दिए कि सलाड अनुसार बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करें, जिससे खरीदी कार्य प्रभावित न हो। इसके साथ ही सभी खरीदी केंद्रों पर आईपीओ से संबंधित लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु सीबी (कंसर्न्ड ब्रांच) को निर्देशित किया गया।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कंट्रोल रूम को भी सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी समितियों से नियमित संपर्क बनाए रखें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी किसान का भुगतान लंबित न रहे तथा समय सीमा के भीतर भुगतान किया जाए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने ओपन खरीदी केंद्रों से अनाज के शीघ्र परिवहन हेतु तीन दिवस के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश डीएम नान को दिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed