, ,

राजगढ़। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने परीक्षा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सीलबंद वाहनों, बायोमेट्रिक मशीनों एवं पेपर अनलोडिंग की वीडियोग्राफी की जांच राजगढ़ 30 अप्रैल, 2026 कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा गुरुवार को परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के तहत नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन हेतु उपयोग में लाए जा रहे सीलबंद वाहनों की स्थिति का अवलोकन किया…

2 minutes

Read Time

सीलबंद वाहनों, बायोमेट्रिक मशीनों एवं पेपर अनलोडिंग की वीडियोग्राफी की जांच

राजगढ़ 30 अप्रैल, 2026

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा गुरुवार को परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के तहत नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन हेतु उपयोग में लाए जा रहे सीलबंद वाहनों की स्थिति का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने केंद्रों पर स्थापित बायोमेट्रिक मशीनों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए उनकी सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही प्रश्नपत्रों के सीलबंद वाहनों से अनलोडिंग के दौरान की जा रही डैशबोर्ड आधारित वीडियोग्राफी की भी जांच की गई, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुरक्षित बनी रहे।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देशित किया कि सभी संबंधित वाहनों में डैश कैम अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएं तथा प्रश्नपत्रों की परिवहन प्रक्रिया के दौरान केंद्र तक निरंतर वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिले के 3 परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कार्यपालन दंडाधिकारी की ड्यूटी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर तैनात कोई भी स्टाफ मोबाइल फोन साथ नहीं रखेगा तथा सभी केंद्रों पर जामर अनिवार्य रूप से सक्रिय स्थिति में रखे जाएं। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नीट परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी अधिकारी पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित की जाएं।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed