, , ,

राजगढ़- जनगणना कार्य में तेजी लाने कलेक्टर के सख्त निर्देश, 15 मई से पूर्व हर हाल में पूर्ण करें प्रगणना

फील्ड में पहुंचकर अधिकारियों ने परखी प्रगति राजगढ़ 05 मई 2025 राजगढ़ जिले में संचालित जनगणना कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक राज्य जनगणना निदेशालय भोपाल श्री रामावतार पटेल,…

1 minute

Read Time

फील्ड में पहुंचकर अधिकारियों ने परखी प्रगति

राजगढ़ 05 मई 2025

राजगढ़ जिले में संचालित जनगणना कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक राज्य जनगणना निदेशालय भोपाल श्री रामावतार पटेल, जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) ब्यावरा, तहसीलदार ब्यावरा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ब्यावरा द्वारा ग्राम खुरी एवं ब्यावरा नगरीय क्षेत्र में जनगणना कार्य का स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं प्रगति का गहन अवलोकन किया गया।

इसके साथ ही संयुक्त निदेशक श्री दिलीप साहू (राज्य जनगणना निदेशालय) एवं जनगणना सहायक सुश्री शीतल कौसरवाल द्वारा राजगढ़ नगरीय, लिम्बोदा, खुजनेर नगरीय, पचोर नगरीय सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर जनगणना कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रगणक 15 मई 2026 से पूर्व अपना कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सुपरवाइजर नियमित रूप से फील्ड में भ्रमण करते हुए प्रगणकों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करें, जिससे कार्य में गति बनी रहे और गुणवत्ता सुनिश्चित हो।

कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि जिन प्रगणकों द्वारा अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, वे तत्काल प्रभाव से कार्य प्रारंभ करें एवं समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसकी सटीकता एवं समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए इसे सफल बनाएं।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed