, ,

राजगढ़। खरीफ 2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

उर्वरक, बीज एवं कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश राजगढ़ 05 मई, 2026 कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ 2026 सीजन की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीफ फसलों की बोनी से पूर्व उर्वरक, बीज एवं कृषि यंत्रों की उपलब्धता…

2 minutes

Read Time

उर्वरक, बीज एवं कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

राजगढ़ 05 मई, 2026

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ 2026 सीजन की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीफ फसलों की बोनी से पूर्व उर्वरक, बीज एवं कृषि यंत्रों की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में डॉ. एस.के. कौशिक, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र राजगढ़ द्वारा आकस्मिक कार्य योजना (कम एवं अधिक वर्षा की स्थिति) के अंतर्गत जिले की भूमि संरचना के अनुसार उपयुक्त फसलों एवं किस्मों पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कृषि यंत्रीकरण के संबंध में कृषि यंत्री श्री शिवम रघुवंशी द्वारा सोयाबीन की बोनी हेतु बी.बी.एफ., रेज्ड बेड प्लांटर एवं रिज-फरो जैसी तकनीकों की जानकारी देते हुए बताया गया कि इन यंत्रों के उपयोग से कृषक कम एवं अधिक वर्षा की स्थिति में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

उप संचालक कृषि श्री सचिन जैन द्वारा जिले में बीज एवं उर्वरक की उपलब्धता तथा नर्सरी प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा दलहनी फसलों (अरहर, उड़द) के रकबे में वृद्धि करने के निर्देश दिए। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र को मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में गुणवत्ता युक्त मिट्टी नमूनों की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किए गए। बैठक में श्री वसीम खान नायता, श्री प्रहलाद सिंह बारेला सहायक संचालक कृषि, श्री गोपाल मेवाड़ा बीज निगम, श्री कमल सिंह गौर कालीमाता बीज उत्पादक सहकारी समिति सहित विभिन्न बीज उत्पादक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं विकासखंड स्तर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

जिले में बीज का भंडारण कर वितरण की प्रक्रिया भी सतत रूप से संचालित की जा रही है।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देश दिए कि जिले में किसानों की आवश्यकता के अनुसार उर्वरक एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed