अपराध (क्राइम ) प्रशासन मध्यप्रदेश रोजगार

दतिया। रेत का अवैध उत्खनन पर कार्यवाही दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त।

दतिया। 08 मई 2026/ कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन पर जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन और खनिज विभाग लगातार सख्त कार्यवाही जारी है।

इसी क्रम में विगत दिवस 07 मई 2026 को ग्राम डगराकुआं सिंध नदी रेत घाट से दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर पुलिस थाना सिनावल की अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। यह कार्यवाही जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया के नेतृत्व में संजीव तिवारी तहसीलदार बड़ौनी, संजय धाकड़ प्रभारी खनिज निरीक्षक एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ अभियान सतत रूप से जारी रहेगा और भविष्य में भी इसी प्रकार की कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

About The Author