, ,

दतिया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार एसडीएम ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण

किसानों से संवाद कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी। दतिया। 08 मई 2026/ कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लोकेन्द्र सिंह सरल द्वारा गेहूं उपार्जन कार्य के तहत उपार्जन केंद्र बड़ेरा पछोखरा, उपरांय, बड़ोनी, सिनाबल एवं बड़ौनकला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारियों से किसानों की उपार्जित मात्रा के विरुद्ध आरटी-2…

1 minute

Read Time

किसानों से संवाद कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी।

दतिया। 08 मई 2026/ कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लोकेन्द्र सिंह सरल द्वारा गेहूं उपार्जन कार्य के तहत उपार्जन केंद्र बड़ेरा पछोखरा, उपरांय, बड़ोनी, सिनाबल एवं बड़ौनकला का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारियों से किसानों की उपार्जित मात्रा के विरुद्ध आरटी-2 जमा करने की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। एसडीएम सरल ने उपार्जन केंद्रों पर खरीदे जा रहे गेहूं की एफएक्यू गुणवत्ता का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रों पर तुलाई कराने पहुंचे किसानों से चर्चा कर तुलाई व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

किसानों द्वारा उपार्जन केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं एवं तुलाई प्रक्रिया पर संतुष्टि व्यक्त की गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम लोकेंद्र सिंह सरल ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों की उपार्जित मात्रा के विरुद्ध शाम तक 90 प्रतिशत आरटी-2 जमा करना सुनिश्चित करें, जिससे भुगतान प्रक्रिया समय पर पूर्ण हो सके।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed