,

राजगढ़। 6 साल पुरानी गांठ का जिला अस्पताल में सफल ऑपरेशन

राजगढ़ 10 मई, 2026 जिला चिकित्सालय राजगढ़ में एक बड़ी सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। खिलचीपुर ब्लॉक के ग्राम खूणाखेड़ा निवासी 65 वर्षीय महिला जडावबाई पति शंकरलाल के दाहिने हाथ में पिछले लगभग 6 वर्षों से बड़ी गांठ थी, जिसके कारण उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समय के साथ गांठ…

1 minute

Read Time

राजगढ़ 10 मई, 2026

जिला चिकित्सालय राजगढ़ में एक बड़ी सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। खिलचीपुर ब्लॉक के ग्राम खूणाखेड़ा निवासी 65 वर्षीय महिला जडावबाई पति शंकरलाल के दाहिने हाथ में पिछले लगभग 6 वर्षों से बड़ी गांठ थी, जिसके कारण उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

समय के साथ गांठ का आकार बढ़ता जा रहा था, जिससे हाथ से काम करना भी प्रभावित हो गया था। प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित महिला ने उपचार के लिए बड़े शहरों के अस्पतालों का भी रुख किया, लेकिन राहत नहीं मिली।

इसके बाद महिला जिला चिकित्सालय पहुंची, जहां सीनियर सर्जन डॉ. शकील अहमद खान ने जांच के बाद ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। डॉ. खान द्वारा सफल सर्जरी करते हुए महिला के हाथ से करीब 2 किलो वजन की गांठ निकाली गई। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय में लगातार सफल सर्जरी होने से अब ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ रहा है।

स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने से मरीजों को समय और आर्थिक दोनों रूप से राहत मिल रही है। इस जटिल सर्जरी में एनेस्थेटिक विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार मांझी एवं नर्सिंग स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed