, ,

दतिया। थाना कोतवाली पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 9 जुआरी गिरफ्तार, ₹63,010 नगदी की जप्त।

दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के नेतृत्व में जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल ₹63,010 नगदी…

1 minute

Read Time

दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के नेतृत्व में जिले में अवैध जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल ₹63,010 नगदी एवं 2 पासे जब्त किए गए। दिनांक 10.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गोविंद मंदिर के पास स्थित गली में कुछ व्यक्ति पासों पर रुपए का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई, जहां से पुलिस ने आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष गुप्ता, ज्ञान सिंह यादव, अमित यादव, रविन्द्र गुप्ता, अमरदीप पंजाबी, गौरी शंकर कब्जू, राकेश कुशवाहा, राकेश दुबे एवं हेमंत प्रताप सिंह शामिल हैं।

वहीं आरोपी कल्ली यादव एवं वीरेंद्र प्रजापति मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा कुल 11 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹63,010 नगदी एवं 2 पासे जब्त किए गए।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा, उप निरीक्षक अंशुल अरोरा सहित पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed