राजगढ़। जनसुनवाई में सुनी गई आमजन की समस्‍याएं

IMG-20260512-WA0010

राजगढ़ 12 मई, 2026

जिला मुख्‍यालय पर प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्‍याओं का निराकरण किया जाता है। आयोजित जनसुनवाई में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर‍ कलेक्‍टर श्री प्रताप सिंह चौहान, अनुविभागीय (राजस्‍व) अधिकारी श्रीमती निधि भारद्वाज, डिप्‍टी कलेक्‍टर डॉ. ज्‍योति राजोरे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

आयोजित जनसुनवाई में ग्राम बिरजीपुरा निवासी प्रेमसिंह ने बताया कि आवेदक द्वारा कपिल धारा योजना के तहत कुए खुदवा लिया गया था। परंतु आवेदक को उक्‍त कुए के संबंध में राशि स्‍वीकृत नहीं कि जा रही हैं। अपर कलेक्‍टर द्वारा मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगपुर को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

ग्राम कलालपुरा निवासी मोहनलाल ने बताया कि आवेदक को राशन नहीं मिल रहा हैं। जबकि आवेदक के पास पात्रता पर्ची भी हैं। अपर कलेक्‍टर द्वारा खाद्यय विभाग को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम विजयपुर निवासी रमेश ने बताया कि आवेदक को नरेगा योजना के तहत पात्र श्रमिक को किसी प्रकार से लाभ नहीं दिया जा रहा हैं।

आवेदक ने बताया कि ग्राम पंचायत में नरेगा योजना के तहत तालाब एवं झरने बनाई जाती हैं। लेकिन पात्र श्रमिको को अभी तक खातों में पैसे एवं लाभ नहीं दिया गया। अपर कलेक्‍टर द्वारा मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खिलचीपुर को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

ग्राम सण्‍डावता निवासी रमाबाई सुतार ने बताया कि आवेदिका को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास स्‍वीकृत हुआ हैं। उक्‍त स्‍वीकृत राशि की प्रथम किश्‍त भी आवेदिका को प्राप्‍त हो गई हैं। परन्‍तु आवेदिका के पास उक्‍त आवास बनाने हेतु भूमि नहीं होने के कारण आवास का कार्य शुरू नहीं किया गया।

अपर कलेक्‍टर द्वारा तहसीलदार सण्‍डावता को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर 145 आवेदन प्राप्‍त हुए।

About The Author