, ,

राजगढ़। एक ही दिन में जिला अस्पताल में पांच सफल ऑपरेशन, मरीजों को मिली बड़ी राहत

राजगढ़ 12 मई, 2026 जिला अस्पताल राजगढ़ में सीनियर सर्जन एवं पीडियाट्रिक सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. अंकुर देशवाली द्वारा एक ही दिन में पांच सफल ऑपरेशन..

2 minutes

Read Time

राजगढ़ 12 मई, 2026

जिला अस्पताल राजगढ़ में सीनियर सर्जन एवं पीडियाट्रिक सर्जिकल स्पेशलिस्ट डॉ. अंकुर देशवाली द्वारा एक ही दिन में पांच सफल ऑपरेशन कर मरीजों को राहत प्रदान की गई। इनमें तीन वयस्क एवं दो बच्चों की सर्जरी शामिल रही। सभी मरीजों की स्थिति ऑपरेशन के बाद सामान्य बताई जा रही है। प्राप्‍त जानकारी अनुसार पहला ऑपरेशन 50 वर्षीय बापूलाल का किया गया, जिनके सिर के पीछे पिछले पांच वर्षों से गठान थी।

हाल ही में उसमें दर्द बढ़ने पर सर्जरी कर गठान को सफलतापूर्वक निकाला गया। दूसरा ऑपरेशन 75 वर्षीय रामनाथ निवासी सारंगपुर का किया गया, जो गंभीर बर्जर्स डिजीज से पीड़ित थे। बीमारी के कारण उनके पैर का अंगूठा गैंग्रीन में बदल चुका था और उसमें संक्रमण फैल गया था।

ऑपरेशन कर संक्रमित अंगूठे को हटाया गया। साथ ही तीसरी सर्जरी खिलचीपुर निवासी 33 वर्षीय पूजा पति धर्मेन्द्र की कि गई। उनके पेट के पास बढ़ रही गठान को जांच उपरांत ऑपरेशन कर निकाला गया। वहीं चौथी सर्जरी गुलखेड़ा निवासी 5 वर्षीय इशिका पिता सत्यानारायण की कि गई। बच्ची के गले के पास मवादयुक्त गठान होने पर ऑपरेशन कर सफल उपचार किया गया।

बच्ची वर्तमान में अस्पताल में भर्ती है और स्वास्थ्य लाभ ले रही है। पांचवीं सर्जरी गेहूंखेड़ी निवासी 5 वर्षीय विवेक पिता रविराज की कि गई। बच्चे की पीठ में पिछले 15 दिनों से गठान बढ़ रही थी, जिससे उसे दर्द एवं बुखार की शिकायत थी। ऑपरेशन के दौरान करीब 150 एमएल मवाद निकाला गया, जिसके बाद बच्चे की स्थिति में सुधार है। इन सभी सफल सर्जरियों में ओटी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में लगातार जटिल सर्जरियां सफलतापूर्वक होने से अब मरीजों को बड़े शहरों में रेफर होने की आवश्यकता कम पड़ रही है। जिला अस्पताल में ही बेहतर एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor