,

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त भीलवाड़ा शहर जिला अध्यक्ष शिवराम खटीक का भव्य एवं ऐतिहासिक पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ

शाहपुरा / राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-नवनियुक्त शहर जिला अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल डांगी,पी सी सी सदस्य नीरज गुर्जर,राजेश चौधरी, मोहम्मद याकूब,पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सालवी, शाहपुरा विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र रेगर ,शहर कांग्रेस प्रभारी…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा / राजेन्द्र खटीक। भीलवाड़ा-नवनियुक्त शहर जिला अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल डांगी,पी सी सी सदस्य नीरज गुर्जर,राजेश चौधरी, मोहम्मद याकूब,पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सालवी, शाहपुरा विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र रेगर ,शहर कांग्रेस प्रभारी कैलाश झालीवाल,नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय पेड़ीवाल,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेखा हिरण,मनोज पालीवाल,सेवादल जिला अध्यक्ष योगेश सोनी,किशन चौधरी,पार्षद उस्मान खान पठान,अक्षय गुर्जर, शिवप्रकाश गोरी, प्रकाश ओझा, भंवर गर्ग , रमेश सेन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत नगर निगम केचित्रकूट धाम स्थित बोस्केट बॉल ग्राउंड से विशाल रैली के रूप में हुई।कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ झंडे लेकर एवं नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। रैली के मध्य में शिवराम खटीक, नीरज गुर्जर,नरेंद्र रेगर,धर्मेंद्र पारीक साइकिल साइकिल पर सवार हो गए। रेलवे स्टेशन चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रेली कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी की और लगातार नारे लगाते रहे।कांग्रेस कार्यालय में समारोह का संचालन एडवोकेट कुणाल ओझा द्वारा किया गया एवं पदभार ग्रहण समारोह के आयोजन व्यवस्था का सफल दायित्व निभाया।

सैकड़ो कांग्रेस जन की उपस्थिति एवं उनके उत्साह ने समारोह को ऐतिहासिक बना दिया।राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता जितना मजबूत होगा संगठन उतना ही ताकतवर होगा। राष्ट्रीय सचिव द्वारा मंच पर कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।धीरज गुर्जर ने कहा कि आज दो नई परंपराएं शुरू हुई है पहले बार शहर जिला अध्यक्ष साइकिल पर सवार होकर जनता के बीच होते हुए कांग्रेस कार्यालय आये हैं। दूसरा आज मंच पर बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं भी का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय सचिव ने पदाधिकारीयो का सम्मान कर उन्हें जिम्मेदारी सौंफी।नवनियुक्त शहर जिला अध्यक्ष शिवराम खटीक ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जाता है उसके लिए वह आभारी है एवं अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाएंगे।

जनता के मुद्दों पर सड़क पर आकर संघर्ष करेंगे ।कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाएंगे एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को ताकतवर बनाने का काम करेंगे ।कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प किया।पी सी सी सदस्य राजेश चौधरी, मनोज पालिवाल, शहर कांग्रेस प्रभारी कैलाश झालीवाल, नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक,पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय पेडीवाल, सभी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमला बोला और कोंग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक सक्रिय करने का संकल्प दोहराया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed