रिपोर्टर पवन परमार जिला देवास देवास। टोंककलां क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11:20 बजे पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि दूर तक धमाका सुनाई दिया। बचाव कार्य लगातार जारी है हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई।
हादसे में झुलसे घायल 15 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है। ब्लास्ट इतना तेज था कि शवों के टुकड़े 30 से 35 फिट दूर तक बिखरे। हादसे में कई लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है जो ज्यादा सिरियस है उन्हें इन्दौर रेफ़र किया गया है।
स्थानीय प्रशासन और राहत टीम मौके पर पहुंची।सीएम डॉ. मोहन यादव ने घटना को लेकर X पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- जिले के प्रभारी और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
घटना की जांच के आदेश भी दिए। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और घायलों का मुफ्त इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि दो केमिकल मिलाकर बारूद बनाया जा रहा था।
इसी दौरान केमिकल की मात्रा सही नहीं मिलने से ब्लास्ट हो गया। लोगों के अनुसार, जहां विस्फोट हुआ वहां 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे।पुरी फेक्ट्री में करीब 500 मजदूर काम करते हैं। ज्यादातर बिहार से आए हुए मजदूर हैं।
लंच से करीब 20 मिनट पहले ही फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। लोगों ने बताया कि कर्मचारियों का खाना भी आ चुका था, लेकिन हादसे के बाद लोग खाना छोड़कर जान बचाने के लिए भागे।
घटना के बाद ग्रामीणों ने कमिश्नर का घेराव कर आरोप लगाया कि पहले भी हो चुका है हादसा अवैध फैक्ट्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।















