भील प्रदेश राज्य की मांग को लेकर राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया

1784169401998

आज दिनांक जुलाई 2026 को आगर मालवा जिले की नलखेड़ा तहसील में आदिवासी समाज एवं भील प्रदेश समर्थकों द्वारा माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम नलखेड़ा

में तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन के माध्यम से मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल क्षेत्रों को मिलाकर भील प्रदेश राज्य के गठन की मांग की गई।भील प्रदेश केवल एक राज्य की मांग नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के सम्मान, पहचान, संवैधानिक अधिकारों एवं समग्र विकास की आवाज है।

आदिवासी समाज लंबे समय से अपने अधिकारों, संस्कृति, परंपराओं और क्षेत्र के विकास के लिए संघर्षरत रहा है।आदिवासी समाज ने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को रखते हुए केंद्र सरकार से भील प्रदेश के गठन हेतु आवश्यक संवैधानिक प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की।

इस ज्ञापन अभियान में जयस जिला अध्यक्ष गोपाल कोदिया सिया भेरूसिंह दलोदिया जयस उपाध्यक्ष परसुला बनेसिंह दांगी जयस संरक्षक पालड़िया लालसिंह कोदिया जयस जिला मिडिया प्रभारी सिया राजेश भिलाला जयस ग्राम अध्यक्ष बड़ी संख्या में समा

About The Author