, ,

गश्त के दौरान अरुणाचल में शहीद हुआ सपूत, तीन दिन बाद मिला जवान का शव

ब्यूरो चीफ संवाददाता जिला देवास देवास। देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए देवास जिले का एक और लाल मातृभूमि की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दे गया। टोंकखुर्द तहसील के संवरसी गांव निवासी संजय मीणा अरुणाचल प्रदेश में हुए एक हादसे में शहीद हो गए। संजय मीणा भारतीय सेना में अपनी ड्यूटी निभाते हुए देश…

1 minute

Read Time

ब्यूरो चीफ संवाददाता जिला देवास देवास। देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए देवास जिले का एक और लाल मातृभूमि की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दे गया।

टोंकखुर्द तहसील के संवरसी गांव निवासी संजय मीणा अरुणाचल प्रदेश में हुए एक हादसे में शहीद हो गए। संजय मीणा भारतीय सेना में अपनी ड्यूटी निभाते हुए देश की रक्षा में समर्पित थे।

हादसे में गई संजय की जानसंजय की यूनिट वर्तमान में हरियाणा के अंबाला में पदस्थ थी। कुछ दिन पूर्व वह अपनी यूनिट के साथ अरुणाचल प्रदेश में अभ्यास (मिलिट्री ट्रेनिंग) के लिए गए हुए थे। वहां चार दिन पहले एक रैकी और गश्त के दौरान दुखद हादसा हुआ।

कठिन पहाड़ी इलाके में ड्यूटी के दौरान संजय मीणा एक गहराई में दब गए थे। सेना के जवानों ने लगातार तीन दिनों तक अथक प्रयास कर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अंबाला यूनिट में वापस लाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पूरे गांव में शोक की लहरशुक्रवार को शहीद संजय मीणा का पार्थिव शरीर दिल्ली लाया गया। वहां से उसे इंदौर लाने की प्रक्रिया चल रही है। सेना सूत्रों के अनुसार पार्थिव शरीर शनिवार सुबह तक इंदौर पहुंचेगा,

जिसके बाद सेना के वाहन से उन्हें गांव संवरसी लाया जाएगा। पूरे गांव में शोक की लहर है, वहीं शहीद के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों का जमावड़ा लगने की संभावना है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed