, , ,

सावर में बारात समारोह के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, FIR दर्ज

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। सावर-सावर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा जिले के टिटोडा माफी निवासी बिट्टू पुत्र रामेश्वर मीणा 21 अप्रैल की…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। सावर-सावर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा जिले के टिटोडा माफी निवासी बिट्टू पुत्र रामेश्वर मीणा 21 अप्रैल की रात प्रतापपुरा में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 8 बजे भोजन के बाद वह डीजे कार्यक्रम देख रहा था। इसी दौरान पहले से चल रहे विवाद से असंबंधित होने के बावजूद कुछ आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि शोक्या खेड़ा निवासी शैतान पुत्र किशनलाल मीणा, निमेड़ा निवासी देवराज पुत्र हरिनिवास प्रजापत सहित 4-5 अन्य व्यक्तियों ने एक राय होकर धारदार हथियारों से हमला किया।

हमले में बिट्टू के सिर पर गंभीर चोट आई, जिस पर अस्पताल में टांके लगाए गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया।

घटना के बाद घायल को तत्काल राजकीय शशिकुमारी चिकित्सालय, सावर ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने जाते समय उसे जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस थाना सावर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच पुलिस उप अधीक्षक, वृत केकड़ी को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed