बसई थाना पहुंचकर एसपी मयूर खंडेलवाल ने किया औचक निरीक्षण।
बसई थाना पहुंचकर एसपी मयूर खंडेलवाल ने किया औचक निरीक्षण।
दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने आज थाना बसई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के विभिन्न रिकॉर्ड, कार्यालयीन व्यवस्थाओं, मालखाना, हवालात एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी मयूर
खंडेलवाल ने पुलिसकर्मियों से ड्यूटी और लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया। पुलिस अधीक्षक के अचानक निरीक्षण से थाना स्टाफ में भी सक्रियता नजर आई।