,

कृषि ट्रेड की छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण, कृषि विशेषज्ञों ने दी तकनीकी जानकारी

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित कृषि ट्रेड की छात्राओं को औद्योगिक भ्रमण कराया गया। यह भ्रमण कृषि विज्ञान केंद्र अरनिया घोड़ा, शाहपुरा में आयोजित किया गया।भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के आचार्य राजेश जलवानिया ने छात्राओं को वर्मी कम्पोस्ट…

1 minute

Read Time

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक। शाहपुरा-पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित कृषि ट्रेड की छात्राओं को औद्योगिक भ्रमण कराया गया। यह भ्रमण कृषि विज्ञान केंद्र अरनिया घोड़ा, शाहपुरा में आयोजित किया गया।भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के आचार्य राजेश जलवानिया ने छात्राओं को वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि, उसकी उपयोगिता, पौधों की ग्राफ्टिंग प्रक्रिया, पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से खेती को अधिक उन्नत बनाने के तरीके भी बताए।डॉ. हीरालाल ने छात्राओं को मुर्गीपालन, पशुपालन और बागवानी में उपलब्ध रोजगार एवं भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को बताया कि कृषि केवल परंपरा नहीं, बल्कि एक मजबूत उद्यम व करियर विकल्प बनकर उभर रहा है।यह औद्योगिक भ्रमण विद्यालय के कार्मिक पीयूष जैन, सुरेंद्र सिंह बारेठ, राकेश कुमार खटीक, दुर्गेश पारीक, अनिल लखोटिया, ज्योति सुमन, इंद्रा जैन, सुमन सुवालका और माया कोली के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed