, ,

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।

दतिया 12 सितम्बर 2025/ संकल्पः हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत 2 सितम्बर से 12 सितम्बर 2025 तक 10 दिवसीय विशेष अभियान का आयोजन किया गया। दिनांक 12 सितम्बर 2025 को जिला स्तर पर एसटीईएम (स्टैण्ड फॉर सांईस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथमेथिटक्स) क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं, गैर पारंपरिक नौकरी, भूमिकाओं में…

1 minute

Read Time

दतिया 12 सितम्बर 2025/ संकल्पः हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत 2 सितम्बर से 12 सितम्बर 2025 तक 10 दिवसीय विशेष अभियान का आयोजन किया गया।

दिनांक 12 सितम्बर 2025 को जिला स्तर पर एसटीईएम (स्टैण्ड फॉर सांईस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथमेथिटक्स) क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं, गैर पारंपरिक नौकरी, भूमिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को जानकारी उपलब्ध कराने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा हंस वाहिनी विद्या निकेतन कुंजनपुरा दतिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अरबिंद कुमार उपाध्याय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, रीना गौतम प्रशासक ओएससी एवं मेघा चतुर्वेदी प्राचार्य हंसवाहिनी विद्या निकेतन द्वारा की गई।

अरबिंद कुमार उपाध्याय द्वारा छात्र, छात्राओ को एसटीईएम (स्टैण्ड फॉर सांईस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एंड मैथमेथिटक्स) के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्षनी, विज्ञान में उत्कृष्ट विकास, गणितीय विषय एवं शारीरिक विकास, यौन शोषण, पोक्सो एक्ट, संतुलित आहार आदि प्रमुख विषयो पर छात्राओ के साथ मंच साझा किया।

छात्राओ को भ्रामक वस्तुओ से दूर रहने की सलाह दी गई, अपनी गोपनीय जानकारी किसी भी बाहरी व्यक्ति से साझा न करने की समझाईश दी गई। साथ ही बालिकाओ संबंधी हेल्पलाईन 1098, डायल 112, हेल्पलाईन 181 आदि के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन संचालन मनीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया गया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed