आयोजन गणपति स्थापना की पूर्व संध्या पर भजन संध्या आयोजित।

IMG-20250827-WA0019

भक्ति और उत्साह का संगम

पंढेर उप तहसील मुख्यालय से कबीर मिशन जिला ब्यूरो चीफ संवाददाता रमेश भाट की रिपोर्ट

सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद धोबी ने बताया कि पंडेर गांव में गणपति स्थापना की पूर्व संध्या पर गणेश चौक में गणपति बप्पा मोरया की भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें वातावरण पूरी तरह से भक्ति मय हो उठा गणेश वंदना से भजन संध्या का शुभारंभ हुआ इसके बाद जाने माने गायक कलाकार राकेश जी शर्मा, महावीर भाट, केशव शर्मा, गोविंद राव आदि ने बारी-बारी से प्रस्तुतीया दी।

गजानंद महाराज मारी सभा में पधारो, गणपति बप्पा मोरिया ओर सिंदूर लाल चढ़ायो व बाबा रामदेव का भजन मां मा।नेघोड़लियो मंगवा दे भजनों पर श्रोता झूम उठे भजन संध्या समापन पर लड्डू का प्रसाद वितरण किया। देव सेवा समिति के सदस्य वह ग्रामीण मौजूद थे।

About The Author