, , ,

आष्टा में भारतीय किसान संघ की तहसील बैठक संपन्न, किसानों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

आष्टा। अभिषेक बंटी राठौर/संजय सोलंकी।दिनांक 2 जनवरी 2026, शुक्रवार को भारतीय किसान संघ आष्टा द्वारा तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ भारत माता पूजन एवं व्रत के साथ किया गया। बैठक में क्षेत्र के किसानों से जुड़ी विभिन्न गंभीर समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रमुख रूप से गेहूं के समर्थन…

1 minute

Read Time

आष्टा। अभिषेक बंटी राठौर/संजय सोलंकी।दिनांक 2 जनवरी 2026, शुक्रवार को भारतीय किसान संघ आष्टा द्वारा तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ भारत माता पूजन एवं व्रत के साथ किया गया।

बैठक में क्षेत्र के किसानों से जुड़ी विभिन्न गंभीर समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रमुख रूप से गेहूं के समर्थन मूल्य को बढ़ाकर ₹3000 प्रति क्विंटल किए जाने, बिजली संबंधी समस्याओं तथा राजस्व विभाग से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

किसानों ने बताया कि खेतों में झुके हुए एवं नीचे लटकते बिजली के तार हार्वेस्टर के संपर्क में आ जाते हैं, जिससे करंट लगने की आशंका बनी रहती है और जान-माल का खतरा उत्पन्न होता है। वहीं राजस्व विभाग में नामांतरण, रिकॉर्ड दुरुस्ती जैसी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं।

बैठक में जिला अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा, जिला युवा वाहिनी संयोजक श्री सचिन पटेल, तहसील अध्यक्ष श्री जितेंद्र आर्य, जिला मंत्री डॉ. कमल यादव, तहसील मंत्री श्री विनोद जी राठौड़ सहित संगठन के कई दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त जिला कार्यकारी सदस्य श्री ईश्वरलाल आर्य, श्री ज्ञान सिंह मेवाड़ा, तहसील कार्यकारिणी एवं युवा संयोजक श्री विनोद जी आर्य, श्री अर्जुन सिंह परवनी, श्री ज्ञान सिंह जी डाबड़ी, श्री आत्माराम जी मालवी, श्री बिजेन्द्र सिंह (मोरूखेड़ी), जिला सह-कोषाध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह जी (निपानिया) सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में किसान बंधुओं की उपस्थिति रही। सभी ने एकजुट होकर किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु संगठन के माध्यम से शासन-प्रशासन तक आवाज पहुंचाने का संकल्प लिया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed