आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.83 लाख रुपये की अवैध शराब व महुआ लाहन जब्त
संवाददाता : पवन परमार देवास
कन्नौद-खातेगांव क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश, 8 प्रकरण दर्ज; हाथ भट्टी शराब, देसी मदिरा, बीयर और 4500 किलो महुआ लाहन बरामददेवास।
कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए कन्नौद और खातेगांव क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया।
विभाग की इस कार्रवाई में करीब 4 लाख 83 हजार रुपये मूल्य की अवैध शराब एवं महुआ लाहन जब्त किया गया।सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलेश पंवार के नेतृत्व में 11 जुलाई 2026 को कन्नौद, खातेगांव, दीपगांव, नेमावर और बाईजेगवाड़ा सहित विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर गश्त एवं दबिश दी गई।
अभियान के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत 8 प्रकरण दर्ज किए गए।कार्रवाई में 70 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, 210 पाव देसी मदिरा, 24 बीयर तथा 4500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 4.83 लाख रुपये आंकी गई है।इस विशेष अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, पूजा गहलोत, राजश्री खन्ना, योगेंद्र सिंह, रोहित मुकाती, गोकुल प्रसाद मेघवाल, राजाराम
रैकवार, दीपक धुरिया, आबकारी मुख्य आरक्षक राजेश जोशी, अरविंद जिनवाल, विकास गौतम, दीपक तटवाड़े, गोविंद, शंकर लाल परते, सुरेंद्र वर्षी आबकारी आरक्षक निहाल खत्री,
गीतेश पंडाग्रे, सनत ओझा, निकिता परमार सहित आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आरक्षकों की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।