राजगढ़। मदिरा बिक्री एवं संग्रहण से संबंधित संदिग्ध स्थलों पर दबिश देकर प्रकरण किए दर्ज
राजगढ़ 06 सितम्बर, 2025 कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी श्री रितेश लाल के मार्गदर्शन में खिलचीपुर वृत्त प्रभारी श्री अंकित चौहान द्वारा विकासखण्ड खिलचीपुर में गश्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम बघेला, सालरी, रूघनाथपुरा एवं सोमवारिया में गश्त कार्य के दौरान मदिरा बिक्री एवं संग्रहण से संबंधित संदिग्ध स्थलों पर दबिश देकर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अन्तर्गत तीन प्रकरण दर्ज कर दो खाली तलाशी की कार्यवाही की गई।
उक्त प्रकरण में 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 5 देशी मदिरा मसाला जिसकी कीमत 12,500 रुपए जप्त की गई |
उक्त कार्यवाही में राजगढ़ व्रत प्रभारी श्री संदीप कुमार लोहानी, सारंगपुर व्रत प्रभारी श्री सौरभ कनासे, परीविक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक श्री दीपक राजपूत, सुश्री अर्चना भंवारे एवं मुख्य आरक्षक श्री मोहन सिंह, आरक्षक श्री गौरीशंकर विजयवर्गीय एवं समस्त परीविक्षाधीन आबकारी आरक्षक ने मौके पर उपस्थित रहकर सक्रिय एवं सराहनीय योगदान दिया। इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।




