, , , ,

राजस्थान। पिपलाज में रेगर समाज के धार्मिक आयोजन में बवालः जातिसूचक गालियां, मारपीट व आगजनी के आरोप; आक्रोशित समाज ने सावर थाने में दर्ज कराया मुकदमा

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।सावर(अजमेर)-ग्राम पिपलाज में बाबा रामदेव की पूर्णाहुति को लेकर आयोजित रेगर समाज के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से शराब के नशे में धुत कुछ युवकों द्वारा उत्पात मचाने, जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने तथा आगजनी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेगर समाज में भारी आक्रोश फैल गया…

2 minutes

Read Time

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।सावर(अजमेर)-ग्राम पिपलाज में बाबा रामदेव की पूर्णाहुति को लेकर आयोजित रेगर समाज के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से शराब के नशे में धुत कुछ युवकों द्वारा उत्पात मचाने, जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने तथा आगजनी करने का मामला सामने आया है।

घटना के बाद रेगर समाज में भारी आक्रोश फैल गया और समाज के सैकड़ों लोग मंगलवार को सावर थाने पहुंच गए।जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलाज में 23 मई से 25 मई 2026 तक संपूर्ण रेगर समाज द्वारा बाबा रामदेव की पूर्णाहुति का धार्मिक आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था। सोमवार शाम भोजन प्रसादी के बाद कैटरिंग में कार्य करने आए कुछ बालक अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ युवक शराब के नशे में वहां पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने पहले कैटरिंग कर्मियों से उनकी जाति पूछी। स्वयं को रेगर समाज का बताने पर कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र गालियां दी गईं तथा उनके साथ मारपीट की गई।

अचानक हुए घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ बालकों ने भागकर अपनी जान बचाई।समाज के लोगों का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने पास में आगजनी की तथा धार्मिक कार्यक्रम स्थल के आसपास पहुंचकर माहौल खराब करने और अशांति फैलाने का प्रयास किया।

घटना के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भय और रोष का माहौल बन गया।मामले में मनजीत सिंह पुत्र कान सिंह राजपूत, राहुल पुत्र लालाराम तेली, लोकेश पुत्र देवकरण कुमावत, गोविंद पुत्र शैतान सिंह दरोगा, अंकित पुत्र राजकुमार प्रजापत एवं परमेश्वर पुत्र रामस्वरूप कुमावत निवासी पिपलाज के खिलाफ नामजद आरोप लगाए गए हैं।

घटना के विरोध में शिवराज रेगर, ओमप्रकाश कांसोटिया, रामपाल रेगर, गोपाल रेगर, रतन रेगर सहित सैकड़ों ग्रामीण सावर थाने पहुंचे और सावर थानाधिकारी राधेश्याम चौधरी को आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित कठोर धाराओं में कार्रवाई की मांग को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया। समाज के लोगों ने कहा कि धार्मिक आयोजन में बाधा डालने और दलित समाज को अपमानित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं एससी-एसटी वर्ग से जुड़े होने के कारण सावर डॉ. भीमराव अंबेडकर संघर्ष समिति के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार विरोध जताया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed