,

गंगाखाल के अतिप्राचीन गोमुख स्थल पर गूंजे जयकारे, गंगा दशहरा पर हुआ भव्य पूजन-अर्चन

सुरेश मेहर रिपोर्टर तहसील गरोठ जिला मंदसौर गंगा दशहरा पर्व के पावन अवसर पर गरोठ नगर स्थित गंगाखाल के अतिप्राचीन गोमुख स्थल पर श्रद्धा और..

1 minute

Read Time

सुरेश मेहर रिपोर्टर तहसील गरोठ जिला मंदसौर

गंगा दशहरा पर्व के पावन अवसर पर गरोठ नगर स्थित गंगाखाल के अतिप्राचीन गोमुख स्थल पर श्रद्धा और भक्ति के साथ मां गंगा का विशेष पूजन-अर्चन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

धार्मिक वातावरण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में पंडित दिव्यांश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजन संपन्न करवाया। यजमान के रूप में मधुसूदन तिवारी ने पूजन-अर्चन में सहभागिता निभाई। गंगाखाल स्थित गोमुख स्थल पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पूजन कार्यक्रम के पश्चात मां गंगा की महाआरती की गई तथा उपस्थित भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ मां गंगा का स्मरण किया।

इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, सुरेश पालीवाल, अजय मिश्रा, प्रदीप कुमार शर्मा, जितेन्द्र गोयल, नमित चौधरी, गणेश गोयल, दिलीप अग्रवाल, शुभम गोयल, कल्पना शर्मा, सीमा मिश्रा, इति मिश्रा, ओजस्वी मिश्रा,राज बहादुर सिंह पंचायत सचिव, प्रकाश मिस्री, रवि कोटवाल, संजय सोनी, कैलाश दानगढ, कैलाश घडिया, रमन गोयल, विनोद गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About The Author

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor