आरोपी के कब्जे से 1 किलो 298 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किया जप्त।
दतिया। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्ग दर्शन एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के नेतृत्व में आज दिनांक 26.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर से सेंवढ़ा बायपास रोड पर झिर का बाग के पास दतिया से आरोपी रतिराम कुशवाह पुत्र दयाराम कुशवाह उम्र 46 साल नि. बड़ोनी दतिया के कव्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा का कुल बजन 01 किलो 298 ग्राम होना पाया को अवैध रुप से रखे पाये जाने पर से जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन, निरीक्षक वैभव गुप्ता एवं उनि अमित ओसारे, उनि. अमित कुमार मय हमराह फोर्स आर. 62 धर्मेन्द्र शाक्य, आर. 827 अमित कुमार, आर. 320 राहुल गुर्जर, आर. 1003 चंद्रशेखर व प्रआर. चालक 214 दीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।













