, ,

नरवाई प्रबंधन को बढ़ावा देने कलेक्टर डॉ. मिश्रा का निरीक्षण

भूसा बनाकर आय बढ़ाने व पशु चारा सुरक्षित रखने के दिए निर्देश राजगढ़ 04 अप्रैल, 2026 कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने शनिवार को जीरापुर विकासखंड के ग्राम धानोदा में कृषक श्री भेरूलाल के यहां नरवाई प्रबंधन के अंतर्गत संचालित भूसा बनाने वाली मशीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मशीन की कार्यप्रणाली की…

1 minute

Read Time

भूसा बनाकर आय बढ़ाने व पशु चारा सुरक्षित रखने के दिए निर्देश

राजगढ़ 04 अप्रैल, 2026

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने शनिवार को जीरापुर विकासखंड के ग्राम धानोदा में कृषक श्री भेरूलाल के यहां नरवाई प्रबंधन के अंतर्गत संचालित भूसा बनाने वाली मशीन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मशीन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा किसानों को नरवाई जलाने के स्थान पर उसका वैज्ञानिक प्रबंधन कर भूसा तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि नरवाई जलाना न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे भूमि की उर्वरता भी प्रभावित होती है।

इसके विपरीत नरवाई से तैयार किया गया भूसा किसानों के लिए अतिरिक्त आय का स्रोत बन सकता है तथा पशुओं के लिए उपयोगी चारे के रूप में भी काम आता है।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इस आधुनिक तकनीक को अपनाकर लाभ उठाएं। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को निर्देशित किया कि किसानों को उर्वरक खाद का वितरण केवल ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था की सघन जांच की जाए और जो व्यापारी ई-टोकन के बिना उर्वरक का वितरण करते पाए जाएं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निलंबित किया जाए।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट किया कि प्रशासन किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निरंतर निगरानी रखी

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed