नरसिंगपुर। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने किया मूंग उपार्जन केंद्र गरधा का निरीक्षण

FB_IMG_1784302924156

किसी भी स्थिति में अमानक मूंग की खरीदी न होप्रत्येक लॉट का सैंपल सुरक्षित रखें

नरसिंगपुर जिले में समर्थन मूल्य पर चल रहे मूंग उपार्जन कार्य के तहत कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने गुरुवार को मूंग उपार्जन केंद्र गरधा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा किसानों से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उपार्जन केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

तौल, गुणवत्ता परीक्षण, बारदाना, परिवहन तथा भुगतान से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं, ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में अमानक (गुणवत्ताहीन) मूंग की खरीदी नहीं की जाए।

गुणवत्ता परीक्षण पूरी सतर्कता और निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए तथा प्रत्येक लॉट का सैंपल सुरक्षित रूप से संरक्षित रखा जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर उसका सत्यापन किया जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं तौल कांटे पर मूंग की बोरी रखवाकर तौल प्रक्रिया का परीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि उपार्जन कार्य के दौरान सर्वेयर एवं समिति प्रबंधक अनिवार्य रूप से केंद्र पर उपस्थित रहें, ताकि गुणवत्ता परीक्षण, तौल एवं अन्य प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से संपादित हो सकें।

साथ ही किसानों की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान डीडीए श्री आरपी झारिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी- कर्मचारी और किसान मौजदू थे।

About The Author