सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आर्णिया कलां में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों एवं AI के दुरुपयोग के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय, इंदौर के साइबर सुरक्षा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा संचालित संस्था टेकडिफेंडर्स (द साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स) के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आर्णिया कलां
, शुजालपुर, जिला शाजापुर (म.प्र.) में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री उज्ज्वल कुमावत (संस्थापक – टेकडिफेंडर्स(द साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स), साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ, आईएसईए मास्टर प्रशिक्षक, आईएसईए साइबर एम्बेसडर एवं सिस्को प्रमाणित एथिकल हैकर) ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी
, फिशिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड एवं डिजिटल गोपनीयता के बारे में जानकारी दी। साथ ही AI के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग पर चर्चा करते हुए बताया कि साइबर अपराधी AI का इस्तेमाल फर्जी आवाज, तस्वीर, वीडियो और डीपफेक बनाकर लोगों को ठगने के लिए कर रहे हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को संदिग्ध लिंक, कॉल एवं संदेशों की पुष्टि करने तथा AI टूल्स पर निजी एवं संवेदनशील जानकारी साझा न करने की सलाह दी।कार्यक्रम में टेकडिफेंडर्स के सदस्य श्री विकास परमार एवं श्री मयूर सोनानिया ने भी विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक उपाय बताए।
उन्होंने साइबर अपराध की स्थिति में 1930 पर संपर्क करने एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री पृथ्वी सिंह राजपूत, उप-प्राचार्य श्री संतोष आचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षक श्री संदीप हड़ावा ने विद्यार्थियों से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा AI का
जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं समयानुकूल पहल बताया।