दिसम्बर में आमने-सामने होंगे अजय देवगन और संजय दत्तअजय देवगन की ‘रेंजर’ में दिखेंगी जंगल बचाने की जबरदस्त जंग
शाहपुरा,भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।मुंबई/अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म ‘धमाल 4’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन अब उनकी अगली फिल्म ‘रेंजर’ को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में अजय देवगन एक बहादुर वन अधिकारी (रेंजर) की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जो जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए खतरनाक अपराधियों से भिड़ेगा। फिल्म का विषय एक्शन और इमोशन से भरपूर बताया जा रहा है।फिल्म में संजय दत्त मुख्य खलनायक के रूप में दिखाई देंगे।
उनका किरदार एक शक्तिशाली वन्यजीव तस्कर का होगा, जिससे अजय देवगन का जबरदस्त आमना-सामना देखने को मिलेगा। दोनों कलाकार पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन इस बार उनकी भिड़ंत बिल्कुल नए अंदाज़ में बड़े पर्दे पर देखने को मिल सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार ‘रेंजर’ इस साल दिसंबर में रिलीज़ होने की तैयारी में है। हालांकि निर्माताओं की ओर से सभी आधिकारिक जानकारियों का इंतजार है, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ रहा है। अगर सब तय योजना के
अनुसार रहा, तो दिसंबर में अजय देवगन और संजय दत्त की यह टक्कर साल की चर्चित फिल्मों में शामिल हो सकती है।