दतिया। मां पीतांबरा माई के दरबार में शनिवार को एक आत्मीय एवं श्रद्धापूर्ण दृश्य देखने को मिला। दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े अपनी पत्नी एवं पुत्र सारांश वानखड़े के साथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां पीतांबरा माई के दर्शन-पूजन कर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की।
कलेक्टर वानखड़े ने परिवार सहित मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात की और अपने हाथों से प्रसादी वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी प्रसादी ग्रहण कर प्रसन्नता व्यक्त की। मंदिर परिसर में भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
श्रद्धालुओं का कहना था कि प्रशासनिक दायित्वों के साथ धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता समाज के लिए सकारात्मक संदेश देती है। कलेक्टर परिवार द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की उपस्थित लोगों ने सराहना की।















