, ,

दतिया। डॉ. शुभी का सुयश, राष्ट्रीय स्तर पर शोध वाचन में तृतीय स्थान

दतिया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के शिशु विभाग में अध्ययनरत डॉ शुभी गुप्ता ने बैंगलोर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस Pednutricon 2025 में हिस्सा लेकर अपने शोध पत्र का वाचन किया। इस राष्ट्रीय कांफ्रेंस में लगभग 40 शोध पत्रों में से केवल पांच पत्रों को वाचन हेतु चयनित किया गया था जिसमें से एक…

1 minute

Read Time

दतिया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के शिशु विभाग में अध्ययनरत डॉ शुभी गुप्ता ने बैंगलोर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस Pednutricon 2025 में हिस्सा लेकर अपने शोध पत्र का वाचन किया।

इस राष्ट्रीय कांफ्रेंस में लगभग 40 शोध पत्रों में से केवल पांच पत्रों को वाचन हेतु चयनित किया गया था जिसमें से एक डॉ शुभी का था । उनका शोध पत्र बच्चों में आयरन की कमी से होने वाले रक्ताल्पता के बारे में था । इस शोध पत्र वाचन में उनको राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

गाइड डॉ राजेश गुप्ता विभागाध्यक्ष शिशु रोग विभाग ने बताया कि डॉ शुभी ने बच्चों में हो रही रक्ताल्पता के संबंध में एक वृहद शोध कार्य कर पता किया है कि यदि आयरन को लैक्टोबैसिलस के साथ में दिया जाए तो उसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।

चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ दीपक सिंह मरावी ने उनकी इस सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं। डॉ प्रदीप उपाध्याय, डॉ मनीष अजमेरिया, डॉ अभिषेक शर्मा, डॉ दिनेश गुप्ता, डॉ पुनीत अग्रवाल, डॉ जगराम मांझी, डॉ बरोडा, डॉ वर्मा , डॉ.शिखा, डॉ.संजीव, डॉ आनंद, डॉ.श्रीकर, डॉ.दीपा सहित सभी चिकित्सकों ने शुभकामनायें प्रेषित की हैं।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed