दतिया। महा वाल्मीकि पंचायत की बैठक सम्पन्न

IMG-20251030-WA0003

मध्य प्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत ने दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को भांडेर जिला दतिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

इस बैठक में करन जरतोलिया के नेतृत्व में संगठनात्मक नियुक्तियाँ की गईं।नियुक्तियाँ अनुराग उचाडिंया जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए। करन जरतोलिया भांडेर नगर अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए।

बैठक में सेतू नरवारे, प्रदेश अध्यक्ष, विशाल क्षात्रे संस्थापक सदस्य, रितेश चौहान प्रदेश कार्यालय प्रभारी, हरिओम, आशीष वाल्मीकि, बादल बाल्मीकि, आदित्य करोसिया, अर्जुन गौतम, सौरव उचाडिंया, गौतम सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।

इस नियुक्ति के साथ, संगठन ने अपनी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से चलाने के लिए मजबूत नेतृत्व की स्थापना की है। यह नियुक्ति संगठन के विकास और विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

About The Author