,

देवास। लाखों श्रद्धालु पहुंचे माता के दर पर, माता टेकरी पर दिखा आस्था का नजारा।

पवन परमार ब्यूरो चीफ संवाददाता जिला देवास देवास। नवरात्रि में माता टेकरी पर नवरात्र प्रारंभ से ही आस्था का नजारा देखने को मिल रहा है। भक्त मां चामुंडा व तुलजा भवानी के दर्शन करने के लिए आतुर नजर आए। हर रात्रि को अचानक भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। यह सिलसिला देर रात तक चलता…

2 minutes

Read Time

पवन परमार ब्यूरो चीफ संवाददाता जिला देवास देवास। नवरात्रि में माता टेकरी पर नवरात्र प्रारंभ से ही आस्था का नजारा देखने को मिल रहा है। भक्त मां चामुंडा व तुलजा भवानी के दर्शन करने के लिए आतुर नजर आए। हर रात्रि को अचानक भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहता है। माता टेकरी पर श्रद्धालुओं की भीड़ माता के दर्शन के लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी कि अचानक बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नजर नहीं आई।

माता के भक्तों ने भीगते हुए मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। रोज़ लाखों की संख्या में माता के भक्त टेकरी पहुंचते और दर्शन करते हैं। रात्रि में अचानक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने को लेकर प्रशासन ने शंखद्वार और सीढ़ी मार्ग पर जिगजैग से दर्शन करने के लिए भेजना शुरू किया,

जिससे अचानक बड़ी भीड़ पर नियंत्रण हो और लोगों को सुगमता से माता के दर्शन का लाभ मिले। रात को भक्तों की अधिक संख्या को देखते हुए कलेक्टर ऋतुराज सिंह और एसपी पुनीत गेहलोत सहित अन्य अधिकारी माता टेकरी पर मौजूद रहे। उन्होंने रातभर कंट्रोल रूम से गतिविधियों पर नजर रखी और भीड़ नियंत्रण के निर्देश दिए।

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही थी। सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो शाम होते-होते बढ़ता गया। यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। नवरात्रि में मां को मनाने के लिए भक्त हर तरह से प्रयास कर रहे हैं। कोई नंगे पैर रहकर आराधना कर रहा है तो कोई निराहार रहकर उपवास कर रहा है।

दरअसल नवरात्रि की शुरुआत होते ही शहर सहित आसपास के लोग माता की भक्ति में रम जाते है। शहर में हर तरफ सुबह से शाम तक जय माता दी की गूंज सुनाई दे रही है।विभिन्न सार्वजनिक पंडालों में आयोजकों द्वारा देर रात तक गरबे के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

शाम होते ही माता टेकरी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त दूर-दूर से पहुंच रहे है। गौरतलब है कि नवरात्र में माता चामुण्डा व तुलजा भवानी के दर्शन करने के लिए दूसरे अन्य शहरों से लाखों की संख्या में भक्त माता टेकरी पहुंचते है। चामुण्डा टेकरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था रखी गई है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed